फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए कौन सा व्यायाम करें?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 09:19

फेफड़ों को मजबूत बनाएंगे ये 2 योगासन, बेहद सरल है करने की विधि, जानिए फायदे -

1. भुजंगासन: फेफड़ों और दिल की ब्लॉक्ड नसों को खोलने में भुजंगासन काफी कारगर है. ये फेफड़ों को मजबूत रखने के साथ ही किडनी और लिवर को भी हेल्दी रखता है. भुजंगासन शरीर की चयापचय क्रिया को भी दुरुस्त रखता है. ऐसे में भुजंगासन का रोजाना अभ्यास करना चाहिए.

भुजंगासन करने का तरीका (how to do bhujangasana)

समतल और स्वच्छ जमीन पर दरी बिछाकर पेट के बल लेट जाएं और थोड़ी देर आराम करें.
इसके बाद पुश अप मुद्रा में आकर शरीर के अगले हिस्से को उठाएं.
इस आसान को अपने धड़ को आगे की दिशा में उठाकर रखना होता है.
इस मुद्रा में अपनी शारीरिक क्षमता अनुसार रहें.
फिर पहली अवस्था में आ जाएं. इसे रोजाना दस बार जरूर करें.

2. अनुलोम-विलोम: फेफड़ों को मजबूत करने के लिए अनुलोम-विलोम काफी कारगर है. इस प्राणायाम को करने से त्वचा संबंधी सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो सकती हैं. साथ ही यह डायबिटीज वाले मरीजों का शुगर लेवल नियंत्रित रखने में भी मदद करता है.

कैसे करें अनुलोम-विलोम प्राणायाम

सबसे पहले पद्मासन या सिद्धासन में बैठ जाएं.
अब अपने दाएं हाथ के अंगूठे से नाक के दाएं छिद्र को बंद कर लें और बाएं छिद्र से सांस अंदर भरें.
कुछ सेकंड रुकें और फिर नाक के बाएं छिद्र को अंगूठे के बगल वाली अंगुली से बंद करें और दाएं छिद्र से अंगूठा हटा लें.
अब दाएं छिद्र से सांस को बाहर निकालें.
फिर दाएं छिद्र से फिर सांस खींचें और बाएं छिद्र से बाहर निकाल दें.
इसके बाद आप इसी प्रक्रिया को दोहराएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info